गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम पर होगा मुख्य समारोह, मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज, परेड की सलामी भी लेंगे

रतलाम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मप्र के मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा ध्वज फहरा कर सरामी ली जाएगी।

Jan 24, 2024 - 19:20
 0
गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम पर होगा मुख्य समारोह, मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज, परेड की सलामी भी लेंगे
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर होगा। यहां प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी दिन शाम को भारत पर्व मनेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.58 बजे होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों  का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत, सम्मानित किया जाएगा।

शाम को लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन होगा। उत्सव कालिका माता परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर शाम 7.00 बजे से मनेगा। इसमें भोपाल के योगेश बाथम तथा दल द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। धार के कृष्णा मालीवाड़ एवं दल द्वारा भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा शासन की योजनाओं कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।