गणतंत्र दिवस पर अहिंसा ग्राम में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रिया पांचाल ने फहराया ध्वज

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित अहिंसा ग्राम में गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां झंडावंदन ग्राम में रहने वाली 12 की छात्रा ने किया।

Jan 27, 2023 - 23:29
 0
गणतंत्र दिवस पर अहिंसा ग्राम में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रिया पांचाल ने फहराया ध्वज
अहिंसा ग्राम में 12वीं की छात्रा प्रिया पांचाल ध्वज फहराते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित अहिंसा ग्राम में झंडावंदन किया गया। यहां कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली अहिंसा ग्राम निवासी प्रिया पांचाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

आरंभ में संचालन समिति सदस्य अशोक तांतेड़ ने रहवासियों को देश की प्रगति के बारे में जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने बताया विधायक चेतन्य काश्यप ने अहिंसा ग्राम की स्थापना कर देश में रोल मॉडल प्रस्तुत किया है। यहां के 52 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किए गए थे, इनमें से 30 से अधिक लोग अब अपने आवास में जा रहे हैं। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो और अब यहां के इन परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है। इसके लिए मैं अहिंसा ग्राम परिवार की ओर से सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

क्षेत्रीय पार्षद शबाना खान ने अहिंसा ग्राम में निवासरत महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य और उनकी कर्मठता की प्रशंसा की। भाजपा नेता शेरू पठान ने कहा कि विधायक काश्यप विकास के कार्यों में रुचि रखते हैं। उनकी सोच का परिणाम है कि रतलाम में विकास की गंगा बह रही है। संचालन नित्येंद्र आचार्य ने किया। आभार राजेश सोलंकी ने माना। इस दौरान खाकीक खान सहित अहिंसा ग्राम के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।