सुजापुर में पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग एवं पूर्व सांसद डॉ. पांडेय स्मृति उपवन का हुआ भूमिपूजन, अतिथि बोले- विरासत को जीवित रखने के प्रयास किये जाएं

पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में उनके जन्मस्थान सुजापुर में उपवन एवं सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

Feb 3, 2023 - 00:02
Feb 9, 2023 - 00:03
 0
सुजापुर में पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग एवं पूर्व सांसद डॉ. पांडेय स्मृति उपवन का हुआ भूमिपूजन, अतिथि बोले- विरासत को जीवित रखने के प्रयास किये जाएं
डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय स्मृति उपवन का भूमिपूजन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विकास की पहली सीढी ग्राम के मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी होती है l हमें संस्कृति व विरासत को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार पिपलोदा तहसील के पर्यटन स्थल माताजी पहुच मार्ग सुजापुर एवं पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन एवं प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान  के उपाध्यक्ष श्री भरतदास बैरागी, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, के. के. सिंह कालूखेडा, बद्रीलाल शर्मा एवं दिनेश व्यास घटवास की उपस्थिति थे। इस मौके पर पहाड़ी माताजी पर्यटन स्थल सुजापुर पहुच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

1 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मार्ग

लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग एक करोड़ रु. की राशि से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग एक किलोमीटर पहाड़ी का यह मार्ग जर्जर हो रहा था जिसके लिए विधायक डॉ. पाण्डेय लगातार प्रयास कर रहे थे। इस पर्यटन स्थल पर प्राचीन आस्था के माताजी मंदिर पर हजारो की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। लगातार आवागमन में हो रही कठिनाई के निराकरण हेतु विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया, जिस पर इस वर्ष के बजट में लगभग एक करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई थी।

उपवन में स्थापित होगी डॉ. पांडेय की प्रतिमा

अतिथियों द्वारा पहाड़ी पर्यटन स्थल पर पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन व प्रतिमा स्थल का भी भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुजापुर स्व. डॉ. पाण्डेय की जन्मस्थली भी है, उनके इस क्षेत्र से गहरे लगाव व कर्मस्थल होने से उनकी स्मृति को सदैव जीवित रखा जाएगा। इस हेतु पहाड़ी पर प्रतिमा एवं एक उपवन का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा

ये रहे मौजूद

आयोजन में अमित पाठक, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, गोकुल पटेल, ऋतिक जोशी, सुभाष पांचाल, अजय पाण्डेय, ठा.दिलीप सिंह सोलंकी, रामप्रसाद राठोड, दिनेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।