विश्व ध्यान दिवस : रॉयल कॉलेज में ध्यान सत्र आयोजित, ध्यान से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया समझाई

रॉयल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम में विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान सत्र आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों को ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया बताई गई।

Dec 21, 2024 - 17:23
 0
विश्व ध्यान दिवस : रॉयल कॉलेज में ध्यान सत्र आयोजित, ध्यान से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया समझाई
रॉयल कॉलेज में आयोजित ध्यान सत्र को संबोधित करते नीलेश शुक्ला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में रॉयल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज सालाखेड़ी कैंपस पर हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्य प्रदेश द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज मैनेजमेंट संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि ध्यान सत्र में मुख्य अतिथि हार्टफुलनेस संस्था के नीलेश शुक्ला, शीतल शुक्ला व जितेंद्र अग्रवाल रहे। अतिथियों ने ध्यान सत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और अभ्यास कराया। उन्होंने ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया भी समझाई।

गौरतलब है कि रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तनाव मुक्ति सत्र एवं ध्यान प्रशिक्षण का कार्य सतत् रूप से किया जाता रहा है, इसी संदर्भ में उपरोक्त आयोजन संपन्न हुआ। सत्र में रॉयल कॉलेज के डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो. जगदीश डुके, प्रो. ममता यादव, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. विजय पाठक, प्रो. स्नेह चौरसिया आदि स्टाफ सम्मिलित रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।