खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 13 अक्टूबर को रतलाम आएंगे, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में भाग लेंगे

मप्र में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चल रहा है। इसके तहत रतलाम जिले में शिविर आयोजित हो रहे हैं। इसमें शिरकत करने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह रतलाम आएंगे।

Oct 9, 2022 - 22:12
Oct 9, 2022 - 22:13
 0
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 13 अक्टूबर को रतलाम आएंगे, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में भाग लेंगे
मंत्री बिसाहूलाल सिंह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह तीन दिवसीय दौरे पर 13 अक्टूबर को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविरों में शिरकत करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री बिसाहूलाल सिंह 13 अक्टूबर को शाम 6 बजे रतलाम आएंगे। वे 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 02.00 बजे अभियान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविरों में भाग लेंगे। रात को विश्राम सर्किट हाउस पर ठहरेंगे। मंत्री सिंह 15 अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविर में हिस्सा लेंगे तथा दोपहर 3.00 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थित हो जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।