गोविंद गाधा ! RDA उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का गोविंद मालू स्मृति में हुआ सम्मान, विस अध्यक्ष नरेंद्र तोमर बोले- व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है अच्छा कार्यकर्ता
इंदौर में आयोजित गोविंद मालू स्मृति वैचारिक गोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अच्छा कार्यकर्ता व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है। कार्यक्रम में आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का सम्मान किया गया।
गोविंद मालू स्मृति वैचारिक गोष्ठी में रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का सम्मान
एसीएन टाइम्स @ इंदौर। राजनीति में सेवाभावी कार्यकर्ता बनना आसान नहीं है। इसके लिए परिश्रम के साथ धैर्य, समर्पण और निरंतर सक्रियता जरूरी होती है। एक अच्छा कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से पहचान बनाता है। यह विचार मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यक्त किए।
वे इंदौर प्रेस क्लब एवं आनंद गोष्ठी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गोविंद मालू की स्मृति में आयोजित “गोविंद गाथा” कार्यक्रम एवं वैचारिक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम जाल सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक माधव मारू, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला एवं उष्मा मालू द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
अतिथियों का पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से स्वागत
कार्यक्रम में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी, सदस्य गरिमा काबरा, भावना सोमानी, गौरव काकानी, प्रशांत सोमानी, रत्नेश राठी एवं लव गोविंद मालू परिवार के सदस्यों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।
ये भी पढ़ें
ये गणमान्यजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मैंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, के. के. मिश्रा, हरिनारायण यादव, ललित पोरवाल, सूरज कैरो सहित बड़ी संख्या में मीडिया, सामाजिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें









