राजपूत बटालियन सिक्किम के नायक पद से सेवानिवृत्त होकर गृह नगर रतलाम लौटने पर ईश्वर सिंह का WREU कार्यालय में हुआ स्वागत

राजपूत बटालियन सिक्किम के नायक पद से सेवानिवृत्त सैनिक का रतलाम लौटने पर स्वागत किया गया। स्वागत वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय में हुआ।

Jan 4, 2022 - 18:46
Jan 4, 2022 - 19:16
 0
राजपूत बटालियन सिक्किम के नायक पद से सेवानिवृत्त होकर गृह नगर रतलाम लौटने पर ईश्वर सिंह का WREU कार्यालय में हुआ स्वागत
सेवानिवृत्ति के बाद ईश्वर सिंह सिसौदिया का गृहनगर लौटने पर स्वागत किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिक्किम में सेना में पदस्थ रहे नायक ईश्वर सिंह सिसौदिया सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति पर रतलाम लौटने पर उनका ईष्ट-मित्रों ने भव्य स्वागत किया।

रतलाम निवासी ईश्वरसिंह सिसौदिया 26 राजपूत बटालियन सिक्किम में नायक पद पर पदस्थ थे। वे सेवानिवृत्त होकर गृह नगर रतलाम पहुंचे। स्थानीय शुभम् श्री कॉलोनी निवासी सिसौदिया का वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कार्यालय में यूनियन सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, दीक्षांत पंड्या, अजय मंगल (भूरा), संजू, रवि मीणा (पप्पू), मुकेश, गब्बर सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।