BJP सरकार में हुए 378 घोटाले-भ्रष्टाचार, रहा कुशासन व कुप्रबंधन भी अपार ! कांग्रेस द्वारा तैयार आरोप पत्र का पारस सकलेचा ने पूर्व CM कमलनाथ के समक्ष दिया प्रजेंटेशन

कांग्रेस की आरोप-पत्र समिति द्वारा तैयार किए गए आरोप-पत्र को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वीकृत कर दिया है। इसमें भाजपा सरकार के 378 घोटाले, भ्रष्टाचार, कुशासन व कुप्रबंधन के बिंदु शामिल हैं। इसका प्रजेंटेशन पारस सकलेचा ने दिया।

BJP सरकार में हुए 378 घोटाले-भ्रष्टाचार, रहा कुशासन व कुप्रबंधन भी अपार ! कांग्रेस द्वारा तैयार आरोप पत्र का पारस सकलेचा ने पूर्व CM कमलनाथ के समक्ष दिया प्रजेंटेशन
आरोप पत्र समिति द्वारा तैयार आरोप पत्र के बिंदुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत कराते समिति उपाध्यक्ष पारस सकलेचा।

आरोप-पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने दिया शामिल बिंदुओं का प्रजेंटेशन, अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह और सुरेश पचौरी ने सराहा

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले, कुशासन और कुप्रबंधन पर तैयार किए गए 378 बिंदुओं वाले आरोप-पत्र को अंतिम रूप दिया। आरोप-पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह तथा उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने आरोप-पत्र को कमलनाथ को प्रस्तुत कर उसके विभिन्न बिंदुओं का प्रजेंटेशन दिया।

कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के कार्यकाल के भ्रष्टाचार, घाटालों, कुप्रबंधन और कुशासन को लेकर आरोप-पत्र तैयार किया है। यह डॉ. गोविंद सिंह के नेतृत्व में बनी आरोप-पत्र समिति ने तैयार किया है। इसमें रतलाम के पूर्व महापौर और विधायक रहे पारस सकलेचा का उल्लेखनीय भूमिका रही। फाइनल आरोप-पत्र समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपा गया। इसका प्रजेंटेशन सकलेचा द्वारा वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख दिया। उन्होंने बताया कि आरोप पत्र को किस प्रकार से तैयार किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री पचौरी तथा डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप-पत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता में इसकी अच्छी प्रतिक्रिया होगी। 

55 विभागों के ये बिंदु हैं शामिल

सकलेचा के अनुसार इसमें उल्लेखित सारे आंकड़ों का दस्तावेजों के आधार पर उल्लेख किया गया है। भाजपा शासन के 55 विभागों के घोटाले, कुशासन तथा कुप्रबंधन के 378 बिंदु इसमें शामिल हैं। इनमें से भ्रष्टाचार तथा घोटाले के 168,  कुशासन के 117 तथा कुप्रबंधन के 93 बिंदु हैं। सकलेचा ने बताया कि पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, टोल रोड, व्यापमं, सीवरेज योजना, चैक-पोस्ट, आयुष्मान, एलईडी लाइट, नर्सिंग कॉलेज, स्कूल शिक्षा, पौधारोपण, अवैध उत्खनन, भंडारण, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, संबल योजना, रोजगार, जल जीवन मिशन प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, बिजली खरीदी, कन्यादान, मनरेगा, फर्नीचर खरीदी, माध्यम, सेडमैप, स्मार्ट क्लास, महाकाल महालोक, कोयला, खाद-बीज, मंडी बोर्ड, आजीविका मिशन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, ई-टेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी आदि से संबंधित भ्रष्टाचार और घोटाले शामिल हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मप्र के प्रभारी जेपी अग्रवाल, राजीव सिंह, कान्तिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, मुकेश नायक, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भानौत, सुखदेव पान्से, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, राजेन्द्र सिंह, केदार सिरोही, अजीता वाजपेयी पाण्डेय  आदि नेतागण उपस्थित थे।