प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रतलाम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई बैठक, आज केंद्रीय मंत्री तोमर आएंगे

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गई। शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर भी रतलाम आएंगे।

Nov 2, 2023 - 00:37
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रतलाम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई बैठक, आज केंद्रीय मंत्री तोमर आएंगे
प्रधानमंत्री रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान मोजूद विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे हैं। वे बंजली में सभा को संबोधित करेंगे। सभा में रतलाम सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव समिति संयोजक तोमर आएंगे

भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजन की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।