झांसी रेल मंडल के सभी टिकट बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, दो माह में माल लदान में भी किया उल्लेखनीय प्रदर्शन

झांसी रेल मंडल माल लदान और राजस्व अर्जित करने के मामले में लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। झांसी मंडल के सभी टिकट बुकिंग एवं रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है।

झांसी रेल मंडल के सभी टिकट बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, दो माह में माल लदान में भी किया उल्लेखनीय प्रदर्शन
डीआरएम ऑफिस, झांसी

अप्रैल व मई में झांसी रेल मंडल को मिला 152.77 करोड़ का राजस्व, पिछले साल इस अवधि से 26.37 फीसदा ज्यादा हुई कमाई

एसीएन टाइम्स @ झांसी । नकद रुपए-पैसे लेकर घूमने में जोखिम की समस्या देखते हुए झांसी रेल मंडल ने डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुविधा शुरू की। अब मंडल के सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर यूपीआई और क्यूआर कोड के मध्यम से भुगतान कर सकते हैं। उधर, मंडल ने माल लदान और राजस्व बढ़ाने के मामले में भी मंडल प्रशासन का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।

मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सविधाएं जुटाने में हमेशा तत्पर रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल में डिजिटल लेन-देन के उद्देश्य से सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर UPI / QR के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध है की उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग कर डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें।

आशुतोष, डीआरएम- झांसी

डीआरएम आशुतोष ने बताया कैशलेस भुगतान मुद्रा की चोरी, जालसाजी और डकैती सहित कई चिंताओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह सुरक्षा लागतों को कम करता है। इससे और आपको बिना नकद आहरण के साथ ही जब चाहें, जो कुछ भी आप चाहते हैं वह खरीदने की सुविधा प्रदान करता  है। डिजी धन अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने का एक अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य अपने हर दिन के वित्तीय लेन-देन में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हर नागरिक, छोटे व्यापारी और व्यापारी सक्षम बनाना है। इस अभियान में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने देश भर में कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। 

अप्रैल - मई में मंडल ने 7.48 लाख मीट्रिक माल का किया लदान

झाँसी रेल मंडल माल लदान एवं राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके अंतर्गत मंडल द्वरा वैगन लदान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मई 2022 में 12 हजार 864 वैगनों के माध्यम से 7 लाख 48 हजार 525 मीट्रिक टन माल का लदान किया गया। इससे मंडल को 74.21 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया। यह पिछले वर्ष सामान अवधि में अर्जित हुए राजस्व 64.34 करोड़ से 15.33 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल ने पिछले साल मई में 5.96 लाख टन माल लदान किया गया था जो कि अब बढ़ कर 7.48 लाख टन हो गया। यह उपलब्धि 25.48 प्रतिशत की दर्ज की गई|

मंडल ने इस वर्ष अप्रैल से मई तक कुल 152.77 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। यह गत वर्ष इसी अवधि में अर्जित हुए राजस्व 120.89 करोड़ रुपए से 26.37 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने उक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्बंधित कर्मचारियों को शुभकामना दीं। उन्होंने रेकर्मचारियों को बढ़त को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया |  

15 जून को लगेगी रेलवे की पेंशन अदालत

मंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाना है। पेंशन अदालत 15 को को सुबह 10.00 बजे बुंदेलखंड क्लब, झाँसी में लगेगी। मंडल प्रशासन ने सभी पेंशन धारकों से तय समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अनुरोध किया है|