समर्पण दिवस : पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी -जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

भाजपा ने पितृ परुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यितिथ मनाई। वरिष्ठ नेताओं ने चेक सौंपकर आयोजन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत की।

Feb 11, 2026 - 23:46
 0
समर्पण दिवस : पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी -जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहालद पटेल।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माल्यार्पण के बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत भी हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राशि समर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि की ओर से आजीवन सहयोग निधि हेतु चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र को लेकर भाजपा चल रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा आज भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व का संघर्ष व समर्पण ही आधार बन कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिले से लेकर हर बूथ स्तर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। कार्यकर्ता पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण का कार्य कर रही भाजपा- पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। इसका अनुसरण कर भाजपा अंतिम व्यक्ति का कल्याण करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ का उद्घोष किया।

ये मंचासीन रहे

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उपाध्याय व महापौर पटेल के अलावा उज्जैन नगर जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आजीवन सहयोग निधि टोली के जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार मंचासीन रहे।

ये रहे उपस्थित

विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, भावना गुर्जर सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।