एजुकेशन अलर्ट ! प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी तक बढ़ी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

अगर आप निजी स्कूल संचालित कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको इसके लिए अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐसा किए बिना स्कूल संचालित करने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है।

Jan 14, 2026 - 23:12
Jan 15, 2026 - 01:09
 0
एजुकेशन अलर्ट ! प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी तक बढ़ी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
प्राइवेट स्कूल की मान्यता और नवीनीकरण की आखिरी तारीख बढ़ी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य शिक्षा केन्द्र, ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सभी अशासकीय विद्यालयों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से मान्यता नवीनीकरण अथवा नवीन मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए नियत अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई है।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर अब 20 जनवरी 2026 कर दिया गया है।

आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों में मानेंगे अवैध

राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार नियम 11 के उपनियम 4(ग) के तहत यदि कोई स्कूल निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन नहीं करता है, तो उस स्कूल को मान्यता विहीन माना जाएगा और विद्यालय का संचालन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।