70वां महारुद्र यज्ञ : विश्व कल्याण की भावना के साथ दी जा रही महारुद्र यज्ञ में आहुतियां,  रथ यात्रा बुधवार को

रतलाम के त्रिवेणी तट पर चल रहे 70वें महारुद्र यज्ञ के तहत 10 जनवरी को रथयात्रा निकाली जाएगी। समापन 12 जनवरी को होगा।

70वां महारुद्र यज्ञ : विश्व कल्याण की भावना के साथ दी जा रही महारुद्र यज्ञ में आहुतियां,  रथ यात्रा बुधवार को
महारुद्र यज्ञ में आहुति देते यजमान।

महिलाओं ने नृत्य करते हुए की यज्ञ नारायण की परिक्रमा और आरती की, भजन भी हुए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र के समिति द्वारा 70वां महारुद्र यज्ञ जारी है। विश्व कल्याण की भावना से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। मंगलवार को यज्ञ नारायण की महिला मंडलों ने आरती की शुरुआत की। भक्ति भावना में भाव विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए यज्ञ नारायण की परिक्रमा की। 11 दिवसीय उत्सव के तहत 10 जनवरी को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

त्रिवेणी के पावन तट पर सुबह 11 बजे शुरू होने वाले यज्ञ की शाम को 5 बजे आरती हो रही है। यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुजन धार्मिक भक्ति भावना के साथ शामिल हो रहे हैं। पंडित दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में संजय ओझा, मनीष परसाई, तरुण द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, जीवन पाठक, भानु प्रकाश शर्मा, योगेश्वर शास्त्री, गोपाल शर्मा, मनीष ओझा, अवधनरेश दुबे, कन्हैयालाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भूपतिप्रसाद चौबे,  मनीष पाठक, अशोक दुबे, मनोज दुबे, घनश्याम व्यास ने मंत्रोच्चार किया। मुख्य यजमान मोहनलाल रुक्मणि देवी शर्मा दंपति ने मंगलवार को आठवें लघु रुद्र की आहुतियां दी। 

महिला मंडलों ने आरती उतारी

समाजसेवी आशा उपाध्याय के साथ मारवाड़ी महिला मंडल, वैभव श्री महिला मंडल, भोला भजन मंडल, महालक्ष्मी श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल की 30 से अधिक महिलाओं ने विशेष रूप से आरती की। इस दौरान पंडित रामचंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, राजा राठौड़, उमाकांत उपाध्याय, दिनेश दवे, सतीश भारतीय, राजू हाकी, पूनमचंद पाटीदार, सतीश राठौर, बृजेंद्र नंदन मेहता, सत्यनारायण पालीवाल, सूरजमल टांक, प्रेम नारायण सोनी, दिनेश उपाध्याय,  ताराबेन सोनी, राखी व्यास,  अशोक देवड़ा, नारायण राठौर, सहित सैकड़ों धर्मालुजन मौजूद रहे। भाव विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया। पंडित गोपाल शर्मा भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी।

बुधवार को निकलेगी रथ यात्रा

10 जनवरी को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा निकलेगी। 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे गंगाजल यात्रा निकलेगी। 12 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे 70वें महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शहर की धर्म प्राण जनता से महारुद्र यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।