रतलाम : कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के विरुद्ध युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज, डेनियल के कार्यालय में काम करती थी युवती

कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के खिलाफ अजाक थाने में दलित युवती के विरुद्ध छेड़छाड़ और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Sep 29, 2023 - 22:49
Sep 30, 2023 - 15:03
 0
रतलाम : कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के विरुद्ध युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज, डेनियल के कार्यालय में काम करती थी युवती
आशीष डेनियल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के कांग्रेस नेता आशीष डेनियल एवं साथी सेम्युअल मसीह के विरुद्ध दलित युवती ने छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।

आजाक थाना पुलिस के अनुसार आशीष डेनियल के कार्यालय में काम करन वाली एक युवती ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाई गई। युवती ने पुलिस को बताया कि आशीष लम्बे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। युवती के आरोपों की जांच कर पुलिस द्वारा प्रतिवेदन तैयार किया गया। इसके आधार पर डेनियल एवं सेम्युअल मसीह के विरुद्ध छेड़छाड़, धमकाने और और एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।