रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : 28 आदतन बदमाशों को कर दिया जिलाबदर, ...ताकि कायम रहे कानून व्यवस्था और शांति

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने 28 बदमाशों को जिलाबदर किया है। सभी आरोपी 6-6 माह तक रतलाम व आसपास के जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Dec 10, 2022 - 19:13
 0
रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : 28 आदतन बदमाशों को कर दिया जिलाबदर, ...ताकि कायम रहे कानून व्यवस्था और शांति
28 आरोपी जिलाबदर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर 28 आदतन बदमाशों को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रतलाम जिले में कानून व्यवस्था और शांति कायम करने के लिए की गई है।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सूर्यवंशी ने जिन 28 आरोपियों को जिलाबदर किया गया है। सभी आरोपियों को 6-6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया है। इस अवधि में आरोपीगण रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं सहित समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहेंगे। 

ये बदमाश हुए जिलाबदर

  1. पुलिस थाना सैलाना के ग्राम कोटडा के कालू पिता जालू मईड़ा
  2. पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का मंगल पिता देवीलाल जाट
  3. पुलिस थाना ताल का बंटी पिता नाथू
  4. पुलिस थाना जावरा का वसीम उर्फ पीपीप पिता शेरू उर्फ एहमद हुसैन
  5. पुलिस थाना नामली का मोहन पिता सीताराम परिहार
  6. पुलिस थाना आलोट का ज्ञानसिंह पिता रामसिंह डोडिया
  7. पुलिस थाना सैलाना का जावेद पिता बिन्दू खां पठान
  8. पुलिस थाना माणकचौक रतलाम का विरेन्द्र पिता बाबूलाल राठौर
  9. पुलिस थाना जावरा शहर का संजय पिता जगदीश सोनी
  10. पुलिस थाना जावरा शहर का राहुल पिता हरिसिंह यादव
  11. औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का गनी उर्फ गजेन्द्र पिता नाहरसिंह
  12. पुलिस थाना विक्रमगढ़ आलोट का इरशाद उर्फ इरसाद पिता रुस्तम खां
  13. पुलिस थाना जावरा का गब्बर पिता मासूक उर्फ माशूक कुरैशी
  14. पुलिस थाना माणकचौक का लक्की उर्फ प्रकाश पिता बाबूलाल सोनावा
  15. पुलिस थाना जावरा का अल्फेज उर्फ अल्फेश पिता नजीम उर्फ नदीम खां
  16. पुलिस थाना विक्रमगढ़ आलोट का संजू उर्फ संजय पिता जगदीश सोनी
  17. पुलिस थाना रिंगनोद के ढोढर का विरेन्द्र पिता नागूसिंह चौहान
  18. पुलिस थाना आलोट का शकील पिता हबीब खान
  19. पुलिस थाना रावटी का सायसिंह पिता रायसिंह गामड़
  20. पुलिस थाना माणकचौक का अकबर पिता मोहम्मद सुल्तान घोसी
  21. पुलिस थाना जावरा का महेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह राजपूत
  22. पुलिस थाना सैलाना का अकबर पिता नूर मोहम्मद पठान
  23. पुलिस थाना माणकचौक का गोलू उर्फ विक्की पिता नन्दकिशोर सोलंकी
  24. पुलिस थाना आलोट का वसीम पिता रफीक
  25. पुलिस थाना जावरा का नाहर पिता एहमद उर्फ बब्बू कुरैशी
  26. पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का मनोज पिता मोतिया कंजर
  27. पुलिस थाना सैलाना का गोविन्द पिता मांगीलाल कटारा
  28. पुलिस थाना नामली का आशीष पिता कन्हैयालाल सोनावा
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।