जया किशोरीजी की श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में निकलेगी कलश यात्रा, विधायक चेतन्य काश्यप ने ली तैयारियों को लेकर बैठक

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा 2 अक्टूबर को शुरू होगी। इसकी तैयारियों को लेकर फाउंडेशन की बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

जया किशोरीजी की श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में निकलेगी कलश यात्रा, विधायक चेतन्य काश्यप ने ली तैयारियों को लेकर बैठक
बैठक को संबोधित करते चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं यात्रा संयोजक गोविंद काकानी की उपस्थिति में इसके स्वरूप को लेकर बैठक हुई। इसमें मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लुनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा से पूर्व 2 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। कलश यात्रा बाजना बस स्टैंड चौराहा, जैन स्कूल से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। इसमें हजारों माताएं-बहनें सिर पर कलश लेकर चलेंगी। कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से आंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।

ये मौजूद रहे बैठक में

बैठक में मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, विनोद यादव, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार के साथ महिला समिति की राखी व्यास, ताराबेन सोनी, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, जया सोमानी, सोना शर्मा, पूजा बोहरा, अनीता कटारा, अनीता पाहूजा, अनीता कटारिया, दिव्या शर्मा, रेखा गौतम, पूजा शर्मा, ललिता पंवार, चेतना पाटीदार, समता गोयल, सविता मेहता, भारती राहोरी, अंजू सोनी, आयुषी सांकला आदि उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगी।