सौम्या कांबले बनीं इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विनर, ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपए और कार भी मिली, पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे बेटी डांसर बन गई

नृत्य को नया स्वरूप प्रदान करने वाले सौम्या कांबले सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियाज बेस्ट डांसर-2 की विजेता चुनी गईं। स्पर्धा में गौरव फर्स्ट और सेकंड रोजा राणा चुनी गईं।

सौम्या कांबले बनीं इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विनर, ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपए और कार भी मिली, पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे बेटी डांसर बन गई

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । बेस्ट का नेक्स्ट अवतार टैग लाइन से सोनी टीवी पर प्रसारित इंडियाज बेस्ट डांसर 2 (India's Best Dancer) का ग्रांड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। तीन घंटे (रात 8 से 11 बजे तक) चले फिनाले में शो की विजेता सौम्या कांबले चुनी गईं। उन्हें पुरस्कार के रूप में आईबीडी-2 की ट्रॉफी, 15 लाख रुपए का चेक और मारुति सिलेरियो कार भेंट की गई। उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका को भी 5 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया।

डांस को अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत करने वाला सोनी टीवी का प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 (India’s Best Dancer 2) का फिनाले रविवार रात 8 बजे शुरू हुआ और 11 बजे तक चला। फिनाले में प्रतियोगिता के जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस मुख्य रूप से शामिल हुए। अतिथियों के रूप में सोनी टीवी पर 15 जनवरी से प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टेलेंट की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), बादशाह (Badshah) और मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगियों और उनके कोरियोग्राफरों की प्रस्तुतियों को न सिर्फ सराहा बल्कि इसे बेस्ट टैलेंट भी निरूपित किया।

इन पांच में था मुकाबला, दर्शकों ने दिए 1 करोड़ वोट

आईबीडी-2 मेंं 5 कलाकारों में मुकाबला था। इनमें रोज़ा राणा (Roza Rana), रक्तिम ठाकुरिया (Raktim Thakuriya), ज़मरूद (Zamroodh), गौरव सरवन (Gaurav Sarvan) और सौम्या कांबले (Soumya Kamble) शामिल रहे। फिनाले में तीन प्रतियोगी ही प्रदर्शन कर पाए। सौम्या और गौरव तबीयत खराब होने से आयोजन में वर्चुअली शामिल हुए। नतीजतन फिनाले में शेष तीनों प्रतियोगियों और उनके कोरियोग्राफर्स ने ही प्रदर्शन किया। आखिर में तीनों प्रतियोगियों का बेटल राउंड हुआ। इसके बाद एंकर मनीष पॉल ने विनर सहित फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और फोर्थ रनरअप रहे प्रतियोगियों के नाम का ऐलान किया।

मनीष पॉल ने बताया कि दर्शकों ने कुल 1 करोड़ वोट किए। जिनमें सर्वाधिक वोट सौम्या कांबले को मिले। वे शो की विजेता रहीं। वहीं फर्स्ट रनरअप गौरव, सेकंड रोजा राणा, थर्ड रक्तिम और फोर्थ रनरअप जमरूद रहे। सौम्या सोनी टीवी की ओर से 15 लाख रुपए और मारुति की ओर सिलेरियो कार मिली। वहीं अन्य प्रतियोगियों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला। बेस्ट डांसर सौम्या की कोरियोग्राफर वर्तिका को 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।

मलाइका नहीं शामिल हो सकीं फिनाले में

शो की जज रहीं मलाइका अरोड़ा फिनाले में शामिल नहीं हो सकीं। बताते हैं कि मलाइका ने पूरी टीम के साथ दो दिन तक शूटिंग की। लेकिन उनका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक नहीं होने से उन्होंने सेट पर अपनी और सभी की सुरक्षा के लिए शूटिंग छोड़ने का फैसला किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान आगामी दिनों में प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रस्तुत देने वाले कुछ टैलेंट का प्रदर्शन भी किया गया। सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और मास्टर ऑफ डांस धर्मेश येलाण्डे ने भी शिरकत की।