बड़ी खबर ! बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, SP ने TI गायत्री सोनी को हटाया, अमित कुमार कोरी को सौंपी कमान

रतलाम के नामली थाने में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में लापरवाही पर TI गायत्री सोनी को हटाया गया और अमित कोरी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

Apr 17, 2026 - 00:37
 0
बड़ी खबर ! बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, SP ने TI गायत्री सोनी को हटाया, अमित कुमार कोरी को सौंपी कमान
नामली थाने में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की आत्महत्या के मामले में एसपी ने टीआई गायत्री सोनी की हटाकर अमित कोरी को कमान सौंपी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाने में गुरुवार तड़के 38 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। बेटी की शिकायत पर ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। प्रथमदृष्टया लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी गई है।

Google NewsFollow Us
150

16 वर्षीय एक युवती ने नामली थाने में शिकायत की थी। इसमें उसने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने उसके साथ ज्यादती की। इसके चलते पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया था और पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रात में थाने के हवालात में बंद किया था। जहां गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे आरोपी ने अपने पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

500
200

ये भी पढ़ें

पुलिस अभिरक्षा में मौत से मचा हड़कंप

सुबह लगभग 04:30 बजे हवालात की चैकिंग के दौरान आरोपी युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होना पाया गया। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही विभाग के आला अधिकारी नामली थाने पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी अमित कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने निरीक्षक अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी है। कोरी ने शाम को ही थाने पहुंचकर पदभार संभाल लिया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश

थाने में फांसी लगाने की घटना ने पुलिस महकमे को अलर्ट कर दिया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने हवालात की सुरक्षा, अभियुक्तों की तलाशी प्रक्रिया, रात्रि निगरानी व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।