मप्र के 57 पुलिस उप निरीक्षकों व कार्यभारित उप निरीक्षकों के तबादले, जानिए- किसे कहां मिली नई पदस्थापना

मप्र के पुलिस विभाग द्वारा बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों और कार्यभारित उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

Sep 12, 2023 - 21:48
 0
मप्र के 57 पुलिस उप निरीक्षकों व कार्यभारित उप निरीक्षकों के तबादले, जानिए- किसे कहां मिली नई पदस्थापना
पुलिस विभाग में तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के 57 उप निरीक्षकों और कार्यभारित उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यदि कोई उप निरीक्षक या कार्यभारित उप निरीक्षक किसी कारण से निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाए। ऐसे पुलिसकर्मी के बारे में पुलिस मुख्यालय को जानकारी देना होगी। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को स्वयं के खर्च पर अस्थायी रूप से नई पदस्थापना स्थल भेजा जा रहा है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।