जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं रतलाम यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन और रतलाम यूथ के नवनियुक्त पदाधिकारी 14 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मप्र की 80 से अधिक शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

May 12, 2023 - 22:00
May 12, 2023 - 23:40
 0
जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं रतलाम यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि
जैन सोशल ग्रुप मप्र रीजन और रतलाम यूथ का पदग्रहण समारोह 14 मई को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को होगा। जेएमडी पैलेस में होने वाले आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय होंगे। अन्य अतिथियों में मप्र भाजपा उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं मध्य प्रदेश रीजन के वरिष्ठ फेडरेशन उपाध्यक्ष हेमंत जैन एवं जैन सोशल ग्रुप से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

ग्रुप के विनीत पीपाड़ा ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादिया मध्य प्रदेश रीजन के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। सचिव मुकेश धोका नागदा, उपाध्यक्ष संदीप रांका, अमित जैन, प्रकाश चौरड़िया, सह सचिव कमलेश कटारिया, अश्विन मेहता, कोषाध्यक्ष हेमा दलाल, पीआरओ अंकित जैन, रिंकेश रांका, अजयराज जैन भी पदभार ग्रहण करेंगे।

13 वर्ष के सातवें पद ग्रहण समारोह में यूथ इकाई के अध्यक्ष वैभव रांका, सचिव सौरभ मूणत, उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़, कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका, सह सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, सहकोषाध्यक्ष अमित गोरेचा, पीआरओ यतेंद्र मेहता के साथ 30 सदस्यीय कार्यकारिणी भी शपथ लेगी। इस दौरान मप्र की 80 से अधिक शाखाओं के पदाधिकरियों के साथ समाज के गणमान्य उपस्थित होंगे। पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा आदि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।