रतलाम में तीन तलाक : डाक से तीन बार भेज दिया पत्नी को तलाकनामा, पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के विरुद्ध FIR दर्ज

रतलाम जिले के आलोट की एक युवती को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी पति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

May 19, 2024 - 09:53
May 19, 2024 - 10:31
 0
रतलाम में तीन तलाक : डाक से तीन बार भेज दिया पत्नी को तलाकनामा, पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के विरुद्ध FIR दर्ज
रतलाम जिले में तीन तलाक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट में तीन तलाक का मामला आया है। उज्जैन निवासी पति ने आलोट निवासी पत्नी को डाक के माध्यम से तीन बार तलाकनामा भेज कर तलाक दे दिया। युवती की शिकायत पर आलोट पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती मुस्कान पति ईशान सतानिया आलोट की शिवधाम कॉलोनी स्थित अपने मायके में रह रही है। युवती ने शनिवार को आलोट थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पति को बताया कि उसका निकाह उज्जैन जिले के ग्राम घोसला में रहने वाले ईशान

पिता ईशाक सतानिया से हुआ था। आरोपी पति ने 28 फरवरी से 8 मई 2024 के दौरान उसे डाक के माध्यम से तीन बार तलाकनामा भेज वैवाहिक संबंध विच्छेद कर लिया है। युवती की शिकायत पर आलोट थाने पर आरोपी पति ईशान सतानिया के विरुद्ध मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।