श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, गुरनाम सिंह डंग अध्यक्ष व अजीत छाबड़ा सचिव चुने गए

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष पद पर पुनः गुरनाम सिंह डंग चुन लिए गए । उन्होंने सभी के साथ मिल कर बेहतर करने का भरोसा दिलाया।

Jan 25, 2022 - 00:28
Jan 25, 2022 - 00:50
 0
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, गुरनाम सिंह डंग अध्यक्ष व अजीत छाबड़ा सचिव चुने गए
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के चुनाव शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए। इसमें सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद पर सरदार गुरनाम सिंह  डंग चुन लिए गए। सचिव पद पर अजीत छाबड़ा को चुना गया। 

समिति के अन्य सभी पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। इनमें उपाध्यक्ष  हरजीत सिंह  चावला, सह सचिव  हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा चुने गए। खेल प्रभारी एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुरेंद्र सिंह भामरा को दी गई।  कार्यसमिति में सतपाल सिंह डंग, भूपेंद्र सिंह बग्गा, सुरेंद्र सिंह भामरा, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता लिए गए। समिति ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डंग ने कहा कि आप सभी के सहयोग से गुरु तेग बहादुर जी के परमार्थ के उद्देश्य को लेकर इस संस्था का सुचारु रूप से संचालन करने हेतु मैं तत्पर रहूंगा। आभार सचिव छाबड़ा ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।