स्वामी विवेकानंद के जयंती (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा

युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह होगा। जिसमें सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

Jan 10, 2026 - 19:25
 0
स्वामी विवेकानंद के जयंती (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा
सामूहिक सूर्य नमस्कार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। यह आयोजन जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में होगा। जिला स्तरीय आयोजन रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण होगा। सभी विद्यार्थी सूर्य नमस्कार के लिए पंक्तिबद्ध होंगे। 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा। शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकॉर्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।