खेलों को जानो और जीतो : अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर को, रतलाम के 6 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा 8 दिसंबर को क्रीड़ा ज्ञान स्पर्धा आयोजिती जाएगी। स्पर्धा राष्ट्रीय स्तर की होकर ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

Dec 7, 2024 - 23:32
 0
खेलों को जानो और जीतो : अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर को, रतलाम के 6 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर को।
  • क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा विजेताओं को पुरुस्कृत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर (रविवार) को होगी। इस ऑनलाइन परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। परीक्षा प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। इसमें परीक्षार्थी को 25 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पुरुस्कृत करेगा।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से अपने परिवारजन के साथ सामूहिक रूप से परीक्षा दे सकेंगे।

पुरस्कार में यह मिलेगा

परीक्षा के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का एक, द्वितीय 50-50 हजार रुपए के दो और तृतीय 25-25 हजार के छह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार के कुल ग्यारह विजेताओं को मिलेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।