SP की चेतावनी ! 30 मार्च को रंगपंचमी है, अगर किसी ने भी ऐसा किया और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो खैर नहीं, देखें वीडियो

रंगपंचमी के त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव कायम रहे इसके लिए रतलाम एसपी ने अपील जारी कर असामाजित तत्वों को आगाह भी किया है।

Mar 28, 2024 - 18:29
Mar 28, 2024 - 19:42
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रंगपंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मने इसके लिए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपील जारी की है। इसमें उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत भी दी है।

एसपी लोढ़ा ने कहा है कि आगामी त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नशे में वाहन न चलाएं। किसी भी प्रकार से माहौल खराब करने का प्रयास नहीं करें। नशे में वाहन चलाने और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने एक नंबर भी जारी किया है जिस पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने आने पर शिकायत की जा सकती है। यह नंबर है 7049162265 जो पुलिस कंट्रोल रूम का है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।