भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 को रतलाम में, हितग्राहियों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार सोमवार को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगे व पार्टी के वरिष्ठों से भेंट भी करेंगे।

May 17, 2026 - 23:23
 0
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 को रतलाम में, हितग्राहियों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे
पवन पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे। आलोट और जावरा भी जाएंगे।

भाजपा द्वारा अधिकृत जानकारी के अनुसार पाटीदार प्रातः 10:00 बजे आलोट के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के साथ वरिष्ठजन से भेंट करेंगे। इसके ताल में पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुखों से संवाद करेंगे। वे जावरा भी जाएंगे जहां विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निवास पर भेंटकर वहीं सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। मीसाबंदी स्वर्गीय राजमल बरैया के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार नामली होते हुए अपराह्न 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 05:50 बजे रंगोली सभागृह में हितग्राही संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

ये रहेंगे अतिथि

आयोजन में अतिथि के रूप में पाटीदार के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इनसे सौजन्य भेंट भी करेंगे

अपने प्रवास के दौरान वे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, कन्हैयालाल मौर्य एवं बजरंग पुरोहित के भी जाएंगे। पवन पाटीदार की रतलाम में अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश और स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।