ज्ञापन सौंपा : भाजपा पार्षद दल ने SP अमित कुमार से की मुलाकात, MIC सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज केस समाप्त करने मांग की

भाजपा पार्षद दल ने एसपी अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर एमआईसी सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज केस समाप्त करने की मांग की। पार्षद दल ने बताया कि शिकायतकर्ता आदतन अपराधी होकर झूठी शिकायतें दर्ज करवाता है।

Jan 14, 2025 - 13:18
 0
ज्ञापन सौंपा : भाजपा पार्षद दल ने SP अमित कुमार से की मुलाकात, MIC सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज केस समाप्त करने मांग की
एमआईसी सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज केस वापस लेने की मांग का ज्ञापन एसपी अमित कुमार को पढ़कर सुनाते भाजपा पार्षद दल सचेतक हितेश शर्मा (कामरेड)।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल ने एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एमआईसी सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज पुलिस प्रकरण समाप्त करने की मांग की। पार्षद दल ने बताया कि कटारा के विरुद्ध झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है।

भाजपा पार्षद दल द्वारा एसपी को सौंपे गए ज्ञापन का वाचन सचेतक हितेश शर्मा (कामरेड) ने किया। इसमें बताया कि अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम द्वारा एमआईसी सदस्य एवं भाजपा नेत्री अनीता कटारा के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इससे एक जनप्रतिनिधि होने के नाते कटारा की सामाजिक छवि खराब हो रही है। ज्ञापन में बताया कि शिकायतकर्ता अजय सिंह स्वयं एक आरोपी है और सनकी किस्म का व्यक्ति है। उसके द्वारा पूर्व में पेट्रोल डालकर एक व्यक्ति की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इसके लिए उसे सजा भी हुई थी। वह कुछ दिन पूर्व ही हत्या के मामले में सजा काटकर आया है।

खुद ही करवाता है अपने ऊपर हमला

ज्ञापन में बताया गया कि अजयसिंह द्वारा खुद पर हमला कर मां-बहन से झूठी शिकायतें दर्ज करवाता है और रुपयों की वसूली करता है। हफ्ता वसूली करना, लोगों से पैसा लूटना, लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाना आमबात है। इससे आस-पास के लोग भी काफी परेशान एवं भयभीत हैं। ऐसे व्यक्ति द्वारा भविष्य में कभी भी कोई बड़ी घटना की जा सकती है। अतः अजयसिंह के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईसी सदस्य अनीता कटारा के विरुद्ध दर्ज किया गया झूठा प्रकरण समाप्त किया जाएगा।

ये मौजूद रहे ज्ञापन देने के दौरान

ज्ञापन देने  के दौरान इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, रमेश पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे। उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।