भाजपा : पौधारोपण कर महापौर प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क, भाजपा महिला मोर्चा ने कमल के फूल की मेहंदी लगाई

भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। शुक्रवार को पार्टी के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान महिला मोर्चा ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान का आह्वान किया।

भाजपा : पौधारोपण कर महापौर प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क, भाजपा महिला मोर्चा ने कमल के फूल की मेहंदी लगाई
जगन्नाथ रथयात्रा का रथ खींचते श्रद्धालु।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के महापौर प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी है। शुक्रवार को उन्होंने वार्ड 19 में पार्षद प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद दिया। इस दिन भाजपा महिला मोर्चा ने वार्डों में जाकर कमल के फूल की मेहंदी लगाई।

जनसंपर्क की शुरुआत सुबह नागा महाराज आश्रम से हुई। यहां से सैनिक कॉलोनी, धीरजशाह नगर गली नंबर 1 व 2 दीनदयाल नगर-ई सेक्टर, जी-सेक्टर, हिम्मत नगर, ओसवाल नगर, वीआईपी नगर, एफ-सेक्टर व त्रिनेत्र महाकाल मंदिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में चुनाव सहप्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महापौर प्रत्याशी ने प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार शाम वार्ड 41 और 42 में पार्षद प्रत्याशियों हितेश शर्मा (कामरेड) के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में कई परिवारों ने महापौर प्रत्याशी को घर में बुलाकर उनका जोर-शोर से स्वागत किया। जगन्नाथ रथ यात्रा निकलती देख भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क रोककर रथ यात्रा में शामिल हो गए व भगवान से रतलाम की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान के रथ भी खींचा।

इन इलाकों में किया जनसंपर्क, ये रहे मौजूद

इसके बाद थावरिया बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर, थावरिया बाजार, रामदेव जी की घाटी, सेठजी का बाजार, भोयरा बावड़ी, बागडों का वास, कोठारीवास, गणेश दुध के पास गली से शीतलामाता मंदिर, हाटीराम दरवाजा से भरावा की कुई, राम मोहल्ला से पोरवाड़ों का वास, कलाईगर रोड होते हुए पावेचा किराना पर जनसंपर्क का समापन किया गया। निगम चुनाव सहसंयोजक जयवंत कोठारी, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, महामंत्री हेमंत राहोरी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, वार्ड संयोजक करण वशिष्ठ, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौड़, विवेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक से भाजपा के पक्ष में मतदान का संदेश

भाजपा द्वारा महापौर व सभी 49 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व बहने के हाथों में कमल के फूल की मेहंदी लगाई। मोर्चा ने लोगों से शहर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। नुक्कड़ नाटक का आयोजन वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 में किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी व्यास, जया सोमानी, कुसुम सोलंकी, छोटी पंवार, सीमा जोशी, ज्योति सोनी, गीता शर्मा, किरण उपाध्याय, लक्ष्मी मेहता आदि मौजूद रहीं।

ईश्वर नगर फाटक पर बनेगा अण्डरब्रिज - काश्यप

ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर आवागमन में परेशान न हो, इसके लिए यहां अण्डरब्रिज स्वीकृत हो गया है। अण्डरब्रिज निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यह क्षेत्र पटरी पार के क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड 17 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल के दौरान ईश्वर नगर सहित क्षेत्र के समस्त पिछड़े हिस्सों में विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रहवासियों को ढाई-ढाई लाख रुपए आवास निर्माण हेतु दिए गए। इससे नए आवास बने। कई परिवारों को जीवन स्तर में सुधार के लिए नया वातावरण मिला। नगर के पिछले 8 वर्षों में जो कार्य हुए उन्हें नई गति देने के लिए नगर निगम में भाजपा की परिषद् जरूरी है।