प्रथम आगमन ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहली बार 10 जनवरी को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के साथ ही पदाधिकारियों की बैठकों में भी शामिल होंगे।

Jan 9, 2026 - 23:47
 0
प्रथम आगमन ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष- भाजपा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आ रहे हैं। वे यहां चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे।

प्रथम नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं मंचों से भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनीता चौहान, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।

ऐसे पहुंचेंगे रतलाम

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेंगे। सातरुंडा, सरवड़, धराड़ व सालाखेड़ी, होते हुए वे शहर में आएंगे। यहां महू रोड, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ तथा पदाधिकारियों द्वारा खंडेलवाल का स्वागत किया जाएगा।

यह रहेगा शेड्यूल

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:15 तक विधायक सभागृह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जाएंगे। दोपहर 02:15 बजे मे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात अतिथि गार्डन में ही दोपहर 03:00 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 04:15 बजे VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक एवं शाम 07:00 बजे सोशल मीडिया, आई.टी.टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।