कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम से भाजपा की पहचान- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम जिला भाजपा कार्यालय सहमंत्री राकेश नागर ने अपनी नियुक्ति को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jul 25, 2023 - 00:31
 0
कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम से भाजपा की पहचान- विधायक चेतन्य काश्यप
भाजपा में जिला कार्यालय सह मंत्री बने राकेश नागर और विधायक चेतन्य काश्यप।

जिला कार्यालय सहमंत्री बने नागर ने किया धन्यवाद ज्ञापित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भाजपा जिला कार्यालय सहमंत्री बनने पर राकेश नागर द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर विधायक काश्यप, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने नागर का स्वागत किया।

विधायक काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम से भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता और कार्यालय नाभी केंद्र होता है। इसके लिए सक्रिय, समर्पित, निष्ठावान व्यक्ति की आवश्यकता होती है। कार्यकर्ता अपनी भावना कार्यालय पर व्यक्त करते हैं। यह महत्वपूर्ण दायित्व है। सूचना देने का काम कार्यालय मंत्री और सहमंत्री का होता है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान एमआईसी सदस्य राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, प्रहलाद राठौर, सत्यदीप भट्ट, कमल सिलावट, राम शर्मा, विनोद शर्मा, लाला परासिया, जीतू नायक, अभिजीत राठौड़, कृष्णा टांक, संजय कौशल, लोकेश राव, नितिन परमार, श्याम सोनी, मोहित राठौड़, शुभम चौहान, आशीष सोनी, उत्कर्ष चौहान, अंकुर कोठारी, शेखर बहादुर, राजेश बैरागी, योगेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।