भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा रतलाम जिले में दो दिन रहेगी, 8 सितंबर को जावरा के माननखेड़ा से प्रवेश होगा, 9 को रतलाम ग्रामीण विधानसभा में करेगी प्रवेश

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा 8 एवं 9 सितंबर को रतलाम जिले में रहेगी। इस दौरान रथ सभाओं का आयोजन होगा।

Sep 6, 2023 - 00:59
 0
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा रतलाम जिले में दो दिन रहेगी, 8 सितंबर को जावरा के माननखेड़ा से प्रवेश होगा, 9 को रतलाम ग्रामीण विधानसभा में करेगी प्रवेश
जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत को लेकर जारी तैयारियों की समीक्षा करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। रतलाम जिले में यह दो दिन तक रहेगी। यात्रा 8 सितंबर को सुबबह 10.30 माननखेड़ा से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद जावरा और सैलाना विधानसभा से होते हुए देर शाम रतलाम शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है।

यात्रा जावरा विधानसभा के माननखेड़ा होते हुए जावरा शहर में प्रवेश करेगी। इस दौरान कई स्थानों पर रथ सभा भी होगी। जावरा के यात्रा पिपलौदा पहुंचेगी। यहां से आम्बा, शेरपुर, सैलाना, अडवानिया, लीमड़ीपाड़ा, सुण्डी, शिवगढ़, कालाखेत होते हुए पलसोड़ी पहुंचेगी। इन सभी स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके यात्रा बिबड़ौद होते हुए रतलाम शहर में प्रवेश करेगी। रतलाम में बाजना बस स्टैण्ड, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी होकर रानीजी का मंदिर पर पहुंचेगी। यहां सभा होगी। यात्रा का रात्रि विश्राम में रथ रूद्र पैलेस पर रहेगा।

रतलाम शहर के बाद जनआशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को प्रातः 9 बजे रूद्र पैलेस से निकलकर रतलाम ग्रामीण विधानसभा में प्रवेश करेगी। सेजावता बायपास से सनावदा, नगरा, बड़ोदिया, सुराणा फंटा, ईटावाखुर्द और शिवपुर में रथ सभा होगी। यहां के बाद लुनेरा, बम्बोरी, कमठाना, कमेड़ होकर उज्जैन जिले के भाटपचलाना से उज्जैन में प्रवेश करेगी। शाम 6 बजे यात्रा फिर से रतलाम जिले के आलोट विधानसभा में प्रवेश करेगी। यह खाचरौद से बड़ावदा आएगी, जहां रथ सभा होगी। इसके बाद मंडावल, ताल, बरखेड़ा एवं आलोट में रथ सभा होगी।

रतलाम शहर में भव्य स्वागत की तैयारी

जनआशीर्वाद यात्रा का जिला मुख्यालय रतलाम शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यवस्था प्रमुखों की बैठक ली। इसमें यात्रा के मार्ग, स्वागत द्वार, स्वागत मंच, प्रचार सामग्री और अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर चाक चौबंद रहने पर बल दिया। बैठक में जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित एवं यात्रा व्यवस्था के जिला प्रमुख अशोक जैन लाला ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार सह संयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, यात्रा मंडल प्रमुख एवं सभी व्यवस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।