पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल : जावरा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किए 51 हजार रुपए, RDA उपाध्यक्ष काकानी का विधायक पांडेय ने किया स्वागत

गोविंद राम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के पूर्व छात्रों ने गर्ल्स हॉस्टल में वाटर कूलर लगाने के लिए ₹51 हजार की राशि भेंट की। विधायक राजेंद्र पांडे ने इस पहल की सराहना की।

पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल : जावरा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किए 51 हजार रुपए, RDA उपाध्यक्ष काकानी का विधायक पांडेय ने किया स्वागत
जावरा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र प्राचार्य को चैक सौंपते हुए।

स्नेह मिलन 2026 के बाद बची राशि से गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गोविंद राम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर अपने शिक्षण संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और जुड़ाव का परिचय दिया है। पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह-2026 के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से समारोह के पश्चात बची राशि का उपयोग कॉलेज हित में करने का निर्णय लिया। पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को 51 हजार रुपए की राशि वाटर कूलर के लिए भेंट की।

वरिष्ठ इंजीनियर एवं रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि जिस संस्थान से विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन और करियर को दिशा दी है, उसके विकास में योगदान देना पूर्व छात्रों का दायित्व भी है। इसी भावना के तहत कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की गई। विद्यार्थियों का पता चला था कि कॉलेज परिसर में गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें

इससे समिति ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹51,000 की राशि वाटर कूलर स्थापना के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। समिति की ओर से अध्यक्ष के. एल. टांक, गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष एम. एल. पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष के. एम. कसोट की उपस्थिति में कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह को ₹51,000 का चेक सौंपा।

विधायक राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान

रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर गोविंद काकानी एवं साथी इंजीनियर पदाधिकारियों ने विधायक राजेंद्र पांडेय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। विधायक पांडेय ने सभी इंजीनियरों एवं पूर्व छात्र प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा गोविंद काकानी का शाल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

विधायक पांडेय ने पूर्व छात्रों द्वारा कॉलेज के विकास और छात्राओं की सुविधा के लिए किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभारव्यक्त किया। उन्होंने कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुधार कार्यों की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल को दी।

ये भी पढ़ें