जनसेवक हो तो ऐसा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्तों के समर्पण का ऐलान, क्योंकि राष्ट्र व जनसेवा ही उनके जीवन का ध्येय है

मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने पूर्व की तरह ही अपने मंत्री कार्यकाल में मिलने वाले वेतन-भत्तों को नहीं लेने की घोषणा की है। उन्होंने विधायक रहते हुए भी वेतन-भत्ते नहीं लिए थे।

Jul 4, 2024 - 21:03
 0
जनसेवक हो तो ऐसा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्तों के समर्पण का ऐलान, क्योंकि राष्ट्र व जनसेवा ही उनके जीवन का ध्येय है
चेतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री- मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान विशेष वक्तव्य के जरिये मंत्री के रूप में उन्हें निजी तौर पर मिलने वाले वेतन और भत्तों के राज्य कोष में समर्पण की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का सदन ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। काश्यप इसके पूर्व दो बार विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्तों का भी समर्पण कर चुके हैं।

मंत्री काश्यप ने सदन में कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और जन सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे राजनीति में आए हैं। किशोरावस्था से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर हैं। कई सेवा प्रकल्पों का संचालन भी कर रहें हैं। ईश्वर ने उन्हें इस योग्य और सक्षम बनाया है कि जन सेवा में किंचित अवदान कर पा रहें हैं।

150

14वीं और 15वीं विधानसभा में भी नहीं लिया वेतन-भत्ता

500
200

उल्लेखनीय है कि काश्यप ने 14वीं और 15वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते प्राप्त नहीं किए। 16वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने मंत्री के रूप में निजी तौर पर मिलने वाले वेतन भत्तों की राशि का राजकोष से ही आहरण नहीं किए जाने की घोषणा की है, ताकि उस राशि का सदुपयोग प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों में हो सके।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।