मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाया, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में हुई कार्रवाई

मध्यप्रदेश सरकार ने हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। अभी यहां नई पदस्थापना होना शेष है।

Feb 7, 2024 - 22:42
Feb 7, 2024 - 23:39
 0
मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाया, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में हुई कार्रवाई
कलेक्टर ऋषि गर्ग, एसपी संजीव कुमार कंचन।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। यह कार्रवाई रहदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के चलते की गई है। हादसे को लेकर प्रशासन पर भी आरोप लग रहे थे।

मंगलवार सुबह हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकार ने इसे गंभीरते से लेते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटा कर मुख्यालय पदस्थ किया है। पहले एसपी को हटाने का आदेश जारी हुआ और उसके कुछ ही देर बाद कलेक्टर का आदेश भी जारी हो गया। जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया को कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।