कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने विरूपाक्ष महादेव मंदिर और कंवलका माता मंदिर का किया भ्रमण, विकास को लेकर की चर्चा

रतलाम कलेक्टर ने जिले के बिलपांक में स्थित श्री विरुपाक्ष महादेव मंदिर और सातरुंडा स्थित कंवलका माता मंदिर का भ्रमण कर यहां हुए विकास कार्यों की जानकारी ली।

Dec 20, 2023 - 00:27
Dec 20, 2023 - 20:49
 0
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने विरूपाक्ष महादेव मंदिर और कंवलका माता मंदिर का किया भ्रमण, विकास को लेकर की चर्चा
विरुपाक्ष महादेव एवं कंवलका माता मंदिर के भ्रमण के दौरान पुजारी और स्थानीय रहवासियों से मंदिरों में हुए विकास को लेकर चर्चा करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के धार्मिक स्थल विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक तथा कंवलका माता मंदिर सतरुण्डा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों के विकास के संबंध में निवासियों और  पुजारियों से चर्चा की। उन्होंने अभी तक हुई कार्यवाही की जानकारी भी ली।

150

कलेक्टर लाक्षाकार ने मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा कर शीघ्र बैठक आयोजित करने करने की बात कही। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों का अवलोकन कर जिला पुरातत्व, पर्यटन विभाग द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य, राजस्व विभाग का अमला, जिला पर्यटन से संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।