आईटीआई खेल मैदान पर महापौर और निगम अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई क्रिकेट मैच की शुरुआत, मैदानों पर छाया रोमांच, दो दिन में हुए 13 मैच

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 स्पर्धा में खिलाड़ी उत्साह से भाग ले रहे हैं। अब तक हुए 13 मैचों के दौरान खूब छक्के और चौके लगे।

Apr 17, 2023 - 21:06
 0
आईटीआई खेल मैदान पर महापौर और निगम अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई क्रिकेट मैच की शुरुआत, मैदानों पर छाया रोमांच, दो दिन में हुए 13 मैच
आईटीआई के खेल मैदान में आयोजित स्पर्धा के दौरान गेंद पर बल्ले से प्रहार करता खिलाड़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के दूसरे दिन आईटीआई खेल मैदान पर महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मैच शुरू हुए। महोत्सव के दौरान बीते दो दिन में नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर 26 टीमों के बीच 13 मुकाबले हुए। इससे सुबह से लेकर शाम तक दोनों मैदानों पर क्रिकेट का रोमांच छाया रहा।

स्पर्धा के पहले दिन विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम में चार मुकाबले खेल गए। इनमें रतलाम इंडियन ने एमआर 11 पर 59 रन से जीत दर्ज की। हिमालय स्पोर्ट्स ने गुड मॉर्निंग क्लब को 9 विकेट से हराया, राइजिंग स्टार ने यूनिटी 11 को 10 विकेट से हराया और चौथे मुकाबले में एमपीपीजी 11 ने 9 विकेट से इमरजिंग टाइटन पर जीत दर्ज की। स्टेडियम में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में याहा-याहा ने थावरिया को 27 रन से हराया। रतलाम 11 किंग्स ने चैलेंजर्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। एमपी थंडर फोर्स ने रेलवे सीनियर क्लब को 61 रन से हराया। जबकि रामगढ़-11 ने 8 विकेट से नवकार-11 को हराया।

आईटीआई खेल मैदान पर पहले दिन हुए मैच में मराठा-11 ने अलकापुरी की टीम को 20 रन से पराजित किया। सम्यक-11 ने शिवाय ग्रुप को 36 रन से हराकर, जीत दर्ज की। वहीं दो टीम प्रिंस और लोहार-11 को पहले ही मैच में बाय दिया गया। स्पर्धा के दौरान मैदान पर आयोजन समिति के सदस्य एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, मनोज शर्मा, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पवन सोमानी, पप्पू पुरोहित, चेतन टांक, संजय पांडेय, प्रिंस बना आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।