रतलाम में 10 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे, भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी

रतलाम में 10 संजीवनी क्लीनिक खोले जाने हैं। इसके लिए शहर में भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है।

May 12, 2022 - 01:50
 0
रतलाम में 10 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे, भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी
चेतन्य काश्यप, विधायक-रतलाम शहर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक योजना के तहत्‌ 25 हजार की आबादी पर शहर में अलग-अलग 10 नए संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे।

नागरिकों को सुलभ रूप से इलाज मुहैया हो इसके लिए उनको अपने क्षेत्र में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक 25 हजार की आबादी पर नया संजीवनी क्लीनिक खुलेगा। प्रत्येक क्लीनिक के लिए बजट आवंटित हुआ है। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की।

150

समीक्षा में डोसीगांव, रामगढ़, जवाहर नगर, अलकापुरी, दीनदयाल नगर रोड, मोमिनपुरा, सूरजमल जैन नगर, होमगार्ड कॉलोनी, करमदी में भी संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने वाले हैं। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी क्लीनिक के निर्माण हेतु भूमि आवंटित के लिए एसडीएम को भी निर्देशित किया।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।