विधायक निधि से शहर की 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य, विधायक काश्यप ने महापौर पटेल को सौंपा राशि आवंटन का पत्र

विधायक ने रतलाम की सड़कों के कायाकल्प के लिए अपनी निधि से 2 करोड़ रुपए स्वीकृत करने का पत्र महापौर प्रहलाद पटेल को पत्र सौंपा। इससे अवैध से वैध बनी कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

Mar 1, 2023 - 00:18
 0
विधायक निधि से शहर की 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य, विधायक काश्यप ने महापौर पटेल को सौंपा राशि आवंटन का पत्र
महापौर प्रहलाद पटेल को राशि आवंटन का पत्र सौंपते विधायक काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरुआत के निर्देश भी दिए।

अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रुपए की राशि दी। राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे।

काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके, इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरुआत करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।