भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला संयोजक समरथ साहू ने किया मनोनयन

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के रतलाम जिला संयोजक समरथ साहू ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

Nov 5, 2022 - 00:10
 0
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला संयोजक समरथ साहू ने किया मनोनयन
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समरथ साहू ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों का मनोनयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी कान्तदेवसिंह एवं जिला संगठन प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के निर्देशानसार भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, सहसंयोजक विवेक शर्मा की सहमति से किया गया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला संयोजक साहू ने अभिभाषक तन्मय सोनी को जावरा तहसील में प्रभारी, आनंदीलाल राठौर को पिपलौदा तहसील, कांतिलाल राठौर को सैलाना तहसील, अजय सिंह चन्द्रावत को रतलाम तहसील, अजातशत्रुसिंह परिहार को आलोट तहसील एवं मुकेश टांक को बाजना तहसील प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में बड़ायला चौरासी के अश्विन पालीवाल, आलोट के अनिवेश आंचलिया, जावरा के अनंत सोनी, रतलाम के विजय पटेल एवं चन्द्रप्रकाश मालवीय को सदस्य तथा आलोट तहसील लोकेन्द्र पोरवाल को सोश्यल मीडिया प्रभारी मनोनित किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।