जिला स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक 22 को एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसम्बर को

जिला स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक 22 दिसंबर को होगी वहीं 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा।

Dec 21, 2021 - 12:17
 0
जिला स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक 22 को एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसम्बर को

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक 22 दिसंबर को होगी। कलेक्टरेट सभाकक्ष में शाम 4.00 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम करेंगे। 

जिला आपूर्ति अधिकारी एस. एच. चौधरी ने बताया उपभोक्ताओं को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु शिविर / कार्यशाला का आयोजन 24 दिसम्बर को होगा। सुबह 11.00 बजे महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में आयोजन होगा। इसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।