DM का RTO को निर्देश : बसों में न हो यात्रियों के सामान के अलावा अन्य सामान की लोडिंग, ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाएं]

रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार को जिला परिवहन अधिकारी की क्लास ली। उन्हें बसों में ओवरलोडिंग करने वालों पर कार्रवाई की हिदायत दी।

May 2, 2022 - 19:13
 0
DM का RTO को निर्देश : बसों में न हो यात्रियों के सामान के अलावा अन्य सामान की लोडिंग, ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाएं]
IAS Kumar Purushottam, collector, Ratlam

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिला परिवहन अधिकारी दीपक माझी को यात्री बसों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बसों में यात्रियों के सामान के अलावा अन्य किसी सामान की लोडिंग नहीं होने दी जाए। कलेक्टर ने ओवरलोडिंग करने वालों पर भी सख्ती करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने यह निर्देश सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा के दौरान दिए। जिला परिवहन अधिकारी मांझी से पूछा कि वे बसों की जांच कितने दिन में करते हैं। कलेक्टर ने आईटीओ से कहा कि सामान की ओवरलोडिंग पर सख्त निगरानी की जाए। यात्रियों के सामान के अलावा अन्य सामग्री का लदान बस की छत पर नहीं हो। जिले से गुजरने वाली लंबी दूरी की बसों को भी चैक करें। बसों के परमिट भी चैक करने के निर्देश दिए।

150

बस दुर्घटना के घायलों से मिले, इलाज का आश्वासन दिया

500
200

उन्होंने बस दुर्घटना के घायलों से चर्चा की और आश्वस्त किया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार कराया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर ननावरे तथा सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम राजेश शुक्ला एवं समाजसेवी गोविंद काकानी भी उपस्थित थे।

बीती रात हुआ था हादसा, एक बच्चे की मौत हुई, 42 घायल

गौरतलब है कि जिले के रूप नगर फंटे के पास कोई बस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई थी जबकि 42 अन्य यात्री घायल हुए। सभी घायलों को जावरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां से छह गंभीर घायल यात्रियों को रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।