कोशिश लगातार ! 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

मप्र के कैबिनेट मंत्री चेनत्य काश्यप ने कहा है कि 1956-57 के रिकॉर्ड की अनिवार्यता के कारण नामांतरण में आ रही दिक्कत को हल करने के प्रयास लगातार हो रहे हैं। इस बारे में सीएम डॉ. मोहन यादव, राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा सहित अन्य से बात हुई है।

Mar 17, 2025 - 14:48
 0
कोशिश लगातार ! 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
मंत्री चेतन्य काश्यप और भाजपा रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय 1956-57 के रिकॉर्ड की अनिवार्यता को लेकर चर्चा करते हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रॉपर्टी व्यवसायियों से हुई चर्चा से अवगत कराया और किया समस्या का समाधान करने का आग्रह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या के समाधान के लिए राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से चर्चा हुई है। मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में भी यह समस्या लाई गई है। इसका शीघ्र निराकरण होगा।

150

यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने पूर्व में उन्हें 1956-57 के रिकॉर्ड के आधार पर नामांतरण में आ रही समस्या की जानकारी दी थी। शनिवार को इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर के प्रॉपर्टी व्यवसायियों को वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी समस्याओं एवं मांगपत्र से अवगत कराते हुए उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन तथा चर्चा की जानकारी दी।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।