निर्वाचन पहली बार ! ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली के चुनाव आज, 11 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में, 445 मतदाता करेंगे फैसला

ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली का 11 सदस्यीय संचालक मंडल चुनने के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। इसमें 22 उम्मीदवार मैदान में जिनके लिए 445 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Feb 28, 2025 - 00:30
Feb 28, 2025 - 00:39
 0
निर्वाचन पहली बार ! ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली के चुनाव आज, 11 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में, 445 मतदाता करेंगे फैसला
ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली के चुनाव 28 फरवरी 2025 को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली के संचालक मंडल को चुनने के लिए 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 11 सदस्य संचालक मंडल के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला कुल 596 सदस्यों में से पात्र 445 वैध मतदाता अपना वोट देकर करेंगे।

ग्रामीण शिक्षक सहकारी समिति नामली के गठन से लेकर अब तक नामली के शिक्षकों का ही एकाधिकार है। इस एकाधिकार के चलते सदस्यों में वैचारिक मतभेद उभरने लगे हैं। यही वजह है कि जिस समिति का संचालक मंडल हमेशा आपसी सहमति ने बना लिया जाता था, इस वर्ष उसके चुनाव कराने पड़ रहे हैं। आलम यह है कि 11 सदस्यीय संचालक मंडल में आने के लिए तीन महिलाओं सहित समिति के 22 शिक्षक सदस्य चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। ये सदस्य तीन अलग-अलग पैनलों के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और सदस्यों से अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। पैनलों की ओर से संचालक मंडल बनने पर विभिन्न प्रकार की घोषणाएं भी की गई हैं।

51 सदस्य मतदान के लिए हैं अपात्र

जानकारी के अनुसार समिति में ग्रामीण क्षेत्र के कुल 596 शिक्षक सदस्य हैं। इनमें से 51 मतदान करने के लिए अपात्र पाए गए हैं। इस तरह शेष 445 मतदाता 28 फरवरी (शुक्रवार) 2025 को मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.00 बजे तक चलेगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी आशीष लोहरा के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। चुनाव में दो मतपत्र होंगे। पहले मतपत्र में तीन महिला उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें किन्हीं 2 सदस्यों का चुना जाना है। वहीं दूसरे मतपत्र में शामिल 19 में से 8 सदस्य चुने जाएंगे। आरक्षित वर्ग से एक संचालक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।