चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिनिधि संस्था ICAI की रतलाम ब्रांच के भवन का शिलान्यास 14 नवंबर को, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि

आईसीएआई की रतलाम ब्रांच के भवन निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 14 नवंबर को होगा।

Nov 12, 2024 - 21:39
 0
चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिनिधि संस्था ICAI की रतलाम ब्रांच के भवन का शिलान्यास 14 नवंबर को, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि
ICAI की रतलाम ब्रांच के भवन का शिलान्यास 14 नवंबर को होगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) रतलाम ब्रांच (CIRC) के नवीन भवन का शिलान्यास 10 नवंबर को होगा। शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह अग्रवाल करेंगे। इस दौरान मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मौजूद रहेंगी।

ICAI भवन का शिलान्यास 10 नवंबर को शाम 4 बजे HX-02 रत्नपुरी हनुमान ताल के पास होगा। समारोह में ICAI के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देबाशीष मित्रा (2022-23) एवं पूर्व अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाटी (2023-24), CIRC के अध्यक्ष सीए आकाश बरगोटी, केंद्रीय परिषद सदस्य और इंफ्रास्ट्रक्चर समिति रतलाम शाखा के अध्यक्ष सीए. केमिशा सोनी तथा CIRC के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।।

ICAI की रतलाम शाखा की प्रबंध समिति के अनुसार ब्रांच के स्वयं के भवन निर्माण को लेकर कवायद काफी पहले से चल रही थी। यह मील का पत्थर और सीए समुदाय के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होगा। रतलाम ब्रांच के अध्यक्ष सीए अभिषेक रांका, उपाध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल, सचिव सीए अंकित बरमेचा, कोषाध्यक्ष सीए प्रणीता जैन, सीआईएसएएसए के अध्यक्ष सीए आकाश मित्तल तथा कार्यकारिणी सदस्य सीए अंचल मूणत आदि ने शिलान्यास समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।