ऐसे मना विश्व धरोहर दिवस : मतदाता जागरूकता हेरिटेज वॉक निकाल कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया

विश्व धरोहर दिवस के मौके पर रतलाम में हेरिटेज वाक का आयोजन कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Apr 19, 2024 - 01:19
 0
ऐसे मना विश्व धरोहर दिवस : मतदाता जागरूकता हेरिटेज वॉक निकाल कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया
मतदाता जागरूकता हेरिटेज वाक में शामिल लोगों को शत-प्रतिशत मतदान का महत्व बताया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करें, उत्साह के साथ सभी लोग मतदान के लिए पहुंचें। यह संदेश विश्व धरोहर दिवस पर गुरुवार को रतलाम में आयोजित मतदाता जागरूकता हेरिटेज वाक में शामिल बुजुर्गों, किशोरों एवं युवाओं ने दिया।

150

विश्व धरोहर दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित हेरिटेज वाक को गुलाब चक्कर में शहरी विकास परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने मतदान की शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया। यहां से रैली महलवाड़ा पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली में शामिल व्यक्ति हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के नारे भी लगाए।

500
200

ये हुए शामिल

हेरिटेज वाक में महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक अंकिता पंड्या, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ए. पी. सिंह, पीएचई के आनंद व्यास, स्वास्थ्य विभाग के शरद शुक्ला, शिक्षा विभाग के जितेंद्र जोशी, इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड अध्यक्ष सीमा बोथरा, उपाध्यक्ष मनमीत वेद, लायंस क्लब रतलाम ग्रेटर के रवि बोथरा, लायंस क्लब रतलाम के नीरज सुरोलिया,  राजेन्द्र राजपुरोहित, दिनेश गहलोत, योगेश तिवारी, लायंस क्लब रतलाम समर्पण राजपुरोहित, रीता दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।