कांग्रेस के ‘सशक्त बेटी - समृद्ध नारी’ के अभियान के तहत ‘नारी सम्मान योजना’ के लिए महिलाओं ने कराया पंजीयन

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित सशक्त बेटी समृद्ध नारी अभियान के तहत महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

Jun 8, 2023 - 13:01
 0
कांग्रेस के ‘सशक्त बेटी - समृद्ध नारी’ के अभियान के तहत ‘नारी सम्मान योजना’ के लिए महिलाओं ने कराया पंजीयन

वार्ड क्रमांक 28 में लगे शिविर में सेवादल सहित कांग्रेस के अनुषंगिक संगठनों ने की सहभागिता 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मध्य प्रदेश में "सशक्त बेटी - समृद्ध नारी" अभियान संचालित किय जा रहा है। इसके अंतर्गत नारी सम्मान योजना का पंजीयन जारी है। शहर के वार्ड क्रमांक 28 में इसके फॉर्म फरवाए गए।

रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 28 में कांग्रेस द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें सेवादल सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुषंगिक संगठनों ने सहभागिता की। इस दौरान वार्ड में महिलाओं से योजना के लिए फॉर्म भरवाए गए। पंजीकृत महिलाओं को इसमें घोषित योजनाओं का लाभ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिल सकेगा।

शिविर में सेवादल के महासचिव रजनीकांत व्यास, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना एवं फैयाज मंसूरी, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, अमरसिंह शेखावत, प्रवक्ता जोएब आरिफ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महमूद शेरानी, सेवादल यंग ब्रिगेड के धर्मेंद्र शर्मा, अफजल शाह, राजेश प्रजापत, आरिफा कछवाय, ताज मंसूरी, अन्नू धभाई, युसूफ मंसूरी, शाकिर कुरैशी, अनवर, काजल डामोर, आयेशा कुरेशी, बाबूलाल प्रजापत, सलीम टेलर, राजू, महफूज कुरैशी, दिनेश निनामा, रुस्तम मंसूरी, गफ्फूर, कन्हैयालाल, रवि सेवादिया, अशफाक सहित शहर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।