स्वास्थ्य शिविर मौजूद संक्रमण काल और सर्व समाज की सेवा के लिए आवश्यक, यह बड़ी सेवा- पं. ओमप्रकाश मिश्र

सर्व ब्राह्मण महासभा एवं डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका लाभ 50 से अधिक मरीजों ने लिया। मरीजों को निःशुल्क दिवाइयां भी दी गईं।

May 30, 2022 - 00:02
 0
स्वास्थ्य शिविर मौजूद संक्रमण काल और सर्व समाज की सेवा के लिए आवश्यक, यह बड़ी सेवा- पं. ओमप्रकाश मिश्र
सर्व ब्राह्मण महासभा एवं डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान खिलाड़ी कृतज्ञा शर्मा को सम्मानित करते अतिथि।

सर्व ब्राह्मण महासभा और डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल के 75वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्तमान संक्रमण काल में स्वास्थ्य शिविरों की बहुत बड़ी आवश्यकता है। डॉ. अरुण पुरोहित द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना सर्व समाज की सबसे बड़ी सेवा है। इससे भी बड़ी बात यह है कि डॉ. पुरोहित अपनी संतानों डॉ. प्रज्ञा और डॉ. प्रणव को भी चिकित्सा परामर्श के माध्यम से समाजसेवा की और प्रेरित कर रहे हैं।

यह बात नगर के वरिष्ठ रंग कर्मी पं. ओमप्रकाश मिश्र ने सर्व ब्राहमण महासभा एवं डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मण्डल द्वारा आयोजित 75वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर समाजजन द्वारा खेल प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर परिचय देकर नगर एवं समाज का नाम गौरवांवित करने वाली बेटी कृतिज्ञा पिता राकेश शर्मा का भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर आत्मीय अभिवादन किया गया।

5 जून को शुरू होने वाले शिविर की जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पुरोहित ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से आयोजित होने वाले योग प्राणायाम शिविर की जानकारी दी तथा शिविर में सम्मिलित होने हेतु अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा पुरोहित एवं डॉ. प्रणव पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए।

50 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाइयां प्रदान की

इससे पूर्व शिविर का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम एवं मॉ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शिविर में 50 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर पं. नरेन्द्र जोशी, पं. स्नेहल उपाध्याय, पं. नीतेश शर्मा, पं. सतीश जोशी, एडवोकेट राकेश शर्मा, सर्व बाहम्ण महासभा की महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, राधा जोशी, के. के. जोशी, धर्मेन्द्र व्यास, हर्ष शर्मा, तरुण जोशी, अजय जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य समाजजन उपस्थित थे। संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे ने किया। आभार पं. नरेन्द्र जोशी ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।