रतलाम में हेलमेट नहीं होने पर दोपहिया वाहन चालक को नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर सूर्यवंशी का पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जिरा किया है। इसके अनुसार अब वे बिना हेलमेट वाले किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दे सकेंगे।

May 8, 2023 - 23:41
 0
रतलाम में हेलमेट नहीं होने पर दोपहिया वाहन चालक को नहीं मिलेगा पेट्रोल, कलेक्टर सूर्यवंशी का पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश
हेलमेट नहीं तो पेट्रोल भी नहीं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  रतलाम जिले में दोपहिया वाहन चालकों को अब हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना होगा। हेलमेट नहीं पहनने पर उन्हें पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। इसे लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि बगैर हेलमेट किसी दुपहिया वाहन चालक को पेट्रोल विक्रय नहीं करें। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी दुपहिया वाहन चालकों एवं पिलीयन राइडर को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उक्त आशय की सूचना पेट्रोल पंप संचालक एक फ्लैक्स अथवा बैनर पर अपने परिसर में सहज दृश्य स्थान पर लगाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।