साहित्य-सृजन : हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिक साहित्य शिखर सम्मान से होंगी सम्मानित

मप्र की हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ को साहित्य प्रेरणा मंच व अशोक स्मृति संस्थान द्वारा मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिक साहित्य शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Nov 29, 2023 - 16:26
 0
साहित्य-सृजन : हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिक साहित्य शिखर सम्मान से होंगी सम्मानित
हेमलता शर्मा 'भोली बेन'

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्य प्रेरणा मंच और अशोक स्मृति संस्थान द्वारा हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ को फणीश्वर नाथ रेणु आंचलिक साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान बिहार के राजगीर (नालंदा) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी संस्था संयोजक ओंकार शर्मा 'कश्यप' और अध्यक्ष जितेंद्र राज 'आर्यन' ने दी। पदाधिकारीद्वय ने बताया भोली बेन द्वारा आंचलिक भाषा (मालवी) साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उनकी अनन्य साधना को देखते हुए उन्हें उनकी कृति 'आज को ग्यान - मालवी सुविचार' के लिए मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में सम्मान दिया जाएगा। सम्मान समारोह 9 दिसंबर को होगा। ज्ञातव्य है कि भोली बेन की कृति इंडिया बुक और एशिया बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।