झांसी रेल मंडल की 76वीं स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में हुई 115 मुद्दों पर चर्चा, 69 का मौके पर ही समन्वय स्थापित कर किया निराकरण

झांसी रेल मंडल द्वारा 67वीं स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक का आयोजन डीआरएम की अध्यक्षता हुआ। इस दौरान 115 मुद्दों में से 69 का मौके पर ही निराकरण किया गया।

May 26, 2022 - 17:58
Jun 7, 2022 - 16:09
 0
झांसी रेल मंडल की 76वीं स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में हुई 115 मुद्दों पर चर्चा, 69 का मौके पर ही समन्वय स्थापित कर किया निराकरण
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी।

67वीं बैठक में मंडल रेल प्रशासन के अधिकारी और एनसीआरएमयू के पदाधिकारी रहे मौजूद

एसीएन टाइम्स @ झांसी ।  मंडल रेल प्रशासन और मान्यता प्राप्त यूनियन एनसीआरएमयू की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक गत दिवस झांसी रेल मंडल कार्यालय में आहूत हुई। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने की। यह मंडल की 67वीं  जबकि इस वर्ष की पहली बैठक रही। इसमें  बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़ी 115 मदों में से 69 का समन्वय के साथ निराकरण किया गया।

स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाने के क्रम में एनसीआरएमयू का रेलवे प्रशासन को सतत सहयोग मिल रहा है तथा सकारात्मक सहभागिता रही है। मैं, एनसीआरएमयू के इस सहयोग की सराहना करता हूँ। साथ ही अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

संस्थान की प्रगति मैनेजमेंट व कर्मचारियों के संबंधों पर निर्भर- चौहान

एनसीआरएमयू के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने बैठक के आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबन्धक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके मैनेजमेन्ट और कर्मचारियों के बीच संबंधों पर निर्भर करता है। बेहतर संबंधों के फलस्वरूप ही संस्थान की प्रगति बेहतर होती है। उन्होंने कहा है कि झाँसी मंडल के अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है।

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों जिसमें रेलवे आवास की मरम्मत, साफ सफाई, भत्ता जैसे अन्य बिन्दुओं पर सघन चर्चा सहित कुल प्रस्तुत 115 मद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 69 पर समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, यूनियन के मंडल सचिव वी. एस. कंसाना, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट आदि उपस्थित रहे।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।